शाओमी ने Mi LED TV 4A Pro और Mi LED TV 4C Pro की कीमत घटायी ! नई कीमत अब सिर्फ इतनी !

Rate this movie
Advertisements

शाओमी ने Mi LED TV 4A Pro और Mi LED TV 4C Pro price reduce ! नई कीमत अब सिर्फ इतनी !

Mi LED TV 4C Pro

Mi LED TV 4C Pro

जी हां, चीन की जानी मानी और इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने किफायती और पॉपुलर टीवी के दाम में कटौती कर दी है। कंपनी ने Mi LED TV 4C Pro के दोनों 32 इंच और 43 इंच मॉडल की कीमत में कटौती की है। इसके साथ ही Mi LED TV 4C प्रो के 32 इंच मॉडल की कीमत घटाई गयी है। पहले से सस्ती और ज्यादा किफायती कीमत पर ये टीवी फ्लिपकार्ट, अमेज़न और Mi.com पर भी खरीदे जा सकते हैं।

Related image

अब चलिए आपको इन स्मार्ट टेलीविजन के नई कीमत आपको बताते हैं। जैसा कि आप जानते हैं Mi LED TV 4A प्रो दो साइज में आता है, एक 32 इंच में और दूसरा 43 इंच का। शाओमी ने इसके 43 इंच मॉडल की कीमत अब 21,999 रुपये कर दी है, पहले यह 22,999 रुपये में मिलता है। वहीं 32 इंच वाला 12,999 रु की बजाय मात्र 12,499 रुपये में मिलेगा।


ये दोनों 4A मॉडल TV आप फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम से ले सकते हैं। अब Mi LED TV 4C Pro की बात करें तो यह तो सिर्फ 32 इंच साइज में आता है और इसकी कीमत अब 12,499 रुपये हो गयी है, इससे पहले अबतक 12,999 रुपये में सेल हो रहा था। इसे नई कीमत पर अमेज़न और मी डॉट कॉम से लिया जा सकता है।

Image result for mi tv 4a pro 32 inch vs 43 inch

मी LED TV 4A प्रो 32 इंच एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ मिलता है, इसमें 20W का स्टीरियो स्पीकर लगा हुआ है। यह कोर्टेक्स A53 क्वैड कोर प्रोसेसर पर चलता है, इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी है। यह TV एंड्राइड ओएस पर चलता है। 4A प्रो का 43 इंच मॉडल फुल एचडी डिस्प्ले के साथ है। इसमें भी 20W का ही स्टीरियो स्पीकर है, एंड्राइड सिस्टम है। वहीं अगर Mi LED TV 4C प्रो के स्पेक्स देखें तो इसमें भी आपको 4A का 32 इंच मॉडल के जैसा ही फीचर मिलता है।

BUY ON AMAZON ( DISCOUNT )

Image result for mi tv 4c pro

ALSO READ-

Sharing Is Caring:

Leave a Comment